महाराष्ट्र : बाइक की टक्कर से आक्रोशित तीन लोगों ने युवक की हत्या की

महाराष्ट्र : बाइक की टक्कर से आक्रोशित तीन लोगों ने युवक की हत्या की

महाराष्ट्र : बाइक की टक्कर से आक्रोशित तीन लोगों ने युवक की हत्या की
Modified Date: July 11, 2023 / 04:33 pm IST
Published Date: July 11, 2023 4:33 pm IST

पालघर, 11 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 20 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि इन लोगों ने मोटरसाइकिल सवार युवक की उस समय हत्या कर दी, जब वह उनके दोपहिया वाहन से टकरा गया।

पुलिस उपायुक्त चंद्रकांत जाधव ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना रविवार को नालासोपारा इलाके में शाम चार बजे हुई, जब पीड़ित रोहित यादव अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था।

उन्होंने कहा कि पीड़ित की मोटरसाइकिल में लगा शीशा एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गया, जिस पर तीन लोग सवार थे।

जाधव के मुताबिक, टक्कर से आक्रोषित युवकों ने रोहित और उसके दोस्त को रोक लिया और दोनों से बहस करने लगे। वे दोनों को कथित तौर पर पीटने लगे, जिससे रोहित की मौत हो गई।

जाधव के अनुसार, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

भाषा अभिषेक पारुल

पारुल


लेखक के बारे में