नवी मुंबई में दोस्त की हत्या के आरोपी युवक को पकड़ा

नवी मुंबई में दोस्त की हत्या के आरोपी युवक को पकड़ा

नवी मुंबई में दोस्त की हत्या के आरोपी युवक को पकड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: October 28, 2021 5:35 pm IST

ठाणे, 28 अक्टूबर (भाषा) नवी मुंबई में अपने दोस्त की कथित रूप से पत्थर से पीट-पीटकर जान लेने के मामले में 27 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र पाटिल ने बताया कि नवी मुंबई के करावे गांव से मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक रूपेश उर्फ रूपसिंह (30) 22 अक्टूबर को करावे में खड़ी बस की पिछली सीट पर मृत मिला था। अधिकारी के मुताबिक हत्या का मामला दर्ज किया गया और जांच की सुई मृतक के आरोपी दोस्त तक पहुंची।

उन्होंने कहा कि पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने दोस्त के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाना चाहता था और ऐसा नहीं होने पर उसने सड़क पर बिछाने वाले टाइलनुमा पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

अधिकारी के अनुसार हमले के समय रूपेश नशे की हालत में था। मामले आगे जांच की जा रही है।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में