ठाणे में व्यक्ति ने टीवी सेट से हमला कर पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

Ads

ठाणे में व्यक्ति ने टीवी सेट से हमला कर पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 09:08 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 09:08 PM IST

ठाणे, 24 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर टेलीविजन सेट से अपनी पत्नी का सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कल्याण तालुका थाना निरीक्षक मुकेश धागे ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात बालयानी इलाके में हुई।

उन्होंने कहा कि आरोपी सतीश कालूराम वाघे उर्फ ​​गुड्डू (21) को अपनी पत्नी सारिका (20) पर शक था और पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को हुए झगड़े के दौरान आरोपी ने सारिका के सिर पर टेलीविजन सेट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

अधिकारी ने बताया कि वाघे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल