महिला मित्र से बलात्कार करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

महिला मित्र से बलात्कार करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 28, 2025 / 11:06 AM IST,
    Updated On - June 28, 2025 / 11:06 AM IST

ठाणे, 28 जून (भाषा) ठाणे जिले के भिवंडी में आंखों के एक चिकित्सक को 27 वर्षीय महिला मित्र से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी और महिला के बीच प्रेम संबंध था। दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता के हवाले से कहा गया है कि आरोपी ने खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर अप्रैल और जून के बीच उससे कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

भाषा

राखी अमित

अमित

अमित