ठाणे में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति, उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति, उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति, उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: July 19, 2026 / 03:28 pm IST
Published Date: July 19, 2026 3:28 pm IST

ठाणे, 19 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 46 वर्षीय एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला की मौत के कई महीने बाद उसके मोबाइल फोन में मिले एक ‘सुसाइड नोट’ में दोनों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बेटे की शिकायत के आधार पर 16 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामला मई में बदलापुर में हुई महिला की मौत से जुड़ा है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता मुंबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी और उसका नवी मुंबई निवासी आरोपी सागर शिवाजी मोरे से विवाहेतर संबंध था।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता सोमवार से शुक्रवार तक अपने परिवार के साथ चेंबूर में रहती थी जबकि सप्ताहांत अपने बदलापुर स्थित फ्लैट में बिताती थी।

अधिकारी ने बताया कि 26 मई को जब पीड़िता ने अपने बेटे के फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया तो पारिवारिक मित्र और रिश्तेदार बदलापुर स्थित फ्लैट पहुंचे, जहां दरवाजा अंदर से बंद मिला।

अधिकारी ने कहा कि दरवाजा तोड़ने पर पुलिस ने छत के पंखे से लटका महिला का शव देखा।

अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत के बाद उसके बेटे ने उसका मोबाइल फोन देखा, जिसमें उसे एक ‘सुसाइड नोट’ मिला।

प्राथमिकी का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया, “पत्र में पुलिस से स्पष्ट रूप से एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार करने की अपील की गई थी, जबकि महिला ने अपने बेटे से माफी भी मांगी थी।”

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में