मुंबई के कोस्टल रोड पर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी कार से जा भिड़ी पोर्श, नाबालिग घायल

मुंबई के कोस्टल रोड पर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी कार से जा भिड़ी पोर्श, नाबालिग घायल

मुंबई के कोस्टल रोड पर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी कार से जा भिड़ी पोर्श, नाबालिग घायल
Modified Date: July 19, 2026 / 04:29 pm IST
Published Date: July 19, 2026 4:29 pm IST

मुंबई, 19 जुलाई (भाषा) मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार पोर्श सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी कार से जा भिड़ी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई, जिसमें दूसरी कार में सवार एक नाबालिग लड़की घायल हो गई, जबकि पोर्श कार का चालक एयरबैग समय पर खुल जाने के कारण गंभीर चोट से बच गया।

उन्होंने बताया कि चालक विजय पांडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (लापरवाही या तेज गति से वाहन चलाना), अन्य संबंधित धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि पोर्श चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद पोर्श डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी कार से जा भिड़ी।

भाषा जोहेब खारी

खारी


लेखक के बारे में