मुंबई में भारी बारिश के दौरान दुकान पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Ads

मुंबई में भारी बारिश के दौरान दुकान पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 03:00 PM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 03:00 PM IST

मुंबई, पांच जुलाई (भाषा) मुंबई के कुर्ला इलाके में भारी बारिश के दौरान एक दुकान पर पेड़ गिरने से 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक सप्ताह से भी कम समय में महानगर में पेड़ गिरने की दूसरी घटना है जिसमें किसी की जान गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कुर्ला पश्चिम के नौपाडा इलाके में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के स्कूल के पास दोपहर लगभग पौने एक बजे हुई। एक अधिकारी ने बताया कि युनूस कुंडावाला को मलबे से बाहर निकाला गया और फौजिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दमकल, पुलिस, बेस्ट और नगर निकाय के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव तथा मलबा हटाने का काम किया। इससे पहले, 30 जून को चेंबूर में एक चलती स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। इस बीच, पुलिस ने बताया कि रविवार को बांद्रा इलाके में उद्योगपति मुकेश अंबानी के सुरक्षा काफिले के सामने एक पेड़ गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अंबानी के सुरक्षा काफिले के सामने एक पेड़ गिर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई, जिसके बाद अधिकारियों ने पेड़ को हटाकर यातायात बहाल कराया। भाषा As torrential rains battered Mumbai on Sunday, a tree collapsed in front of industrialist Mukesh Ambani’s security convoy in a western suburb, briefly obstructing traffic, police said.

Videos of the incident, which occurred in the Bandra area, have surfaced on social media.

An official said that a tree collapsed in front of Ambani’s security convoy, temporarily halting vehicular movement, before the authorities cleared the obstruction and restored the traffic.

Mumbai has been witnessing rain-related disruptions, with several incidents of large branches and trees falling onto roads and vehicles reported in parts of the city.

The incessant downpour has led to traffic snarls and delays, prompting civic authorities to appeal to commuters to exercise caution, particularly in areas prone to waterlogging and falling trees.

खारी रंजनरंजन