महाराष्ट्र के नांदेड़ में विवाद के बाद व्यक्ति की हत्या; चार गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में
महाराष्ट्र के नांदेड़ में विवाद के बाद व्यक्ति की हत्या; चार गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में
नांदेड़, 11 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में वित्तीय विवाद को लेकर 25 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना आठ अगस्त को धनगांव इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास हुई।
पुलिस ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि इंदरजीत सिंह बावरी और उसका सहयोगी एक एजेंसी में पैसों का लेनदेन संबंधी काम करते थे। उन्होंने कर्ज की किस्तें नहीं चुकाने पर एक आरोपी की मोटरसाइकिल जब्त कर ली थी, जिसके बाद उनके बीच दुश्मनी हो गई थी।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर मोटरसाइकिलों से बावरी का पीछा करते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचकर उस पर खंजर से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञप्ति में बताया गया कि बाद में पुलिस ने तीन पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया तथा एक नाबालिग को हिरासत में लिया।
भाषा तान्या वैभव
वैभव

Facebook


