महाराष्ट्र में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर व्यक्ति की हत्या, तीन गिरफ्तार
महाराष्ट्र में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर व्यक्ति की हत्या, तीन गिरफ्तार
नासिक, 18 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले में शराब के लिए पैसे देने से कथित तौर पर मना करने पर 20 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में तीन लोगों की गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर अंबाद गांव में बृहस्पतिवार दोपहर को धारदार हथियारों से तीन लोगों ने मयूर केशव दतीर पर हमला कर दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर गुनहगारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पहचान करन कडुस्कर(21), मुकेश मगर(25) और रवींद्र अहेर(28) के रूप में हुई है। सभी अंबाद के निवासी हैं।
अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने दतीर से शराब खरीदने के लिए पैसों की मांग की थी। उसके मना करने पर उन्होंने हमला कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि कडुस्कर एक पुराना अपराधी है जिसपर हत्या, डकैती और तोड़फोड़ जैसे मामले दर्ज हैं जबकि अन्य दो आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास रहा है।
भाषा अभिषेक माधव
माधव

Facebook


