मां की तेरहवीं के लिए बालियां देने से मना करने पर व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की

मां की तेरहवीं के लिए बालियां देने से मना करने पर व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की

मां की तेरहवीं के लिए बालियां देने से मना करने पर व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: November 20, 2022 9:39 pm IST

पालघर, 20 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में मां की तेरहवीं के लिए कान की बाली देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पेल्हार पुलिस थाने के निरीक्षक महेंद्र शेलार ने कहा कि आरोपी व्यक्ति की मां की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी और उसने अंतिम संस्कार करने के लिए अपनी पत्नी के गहने गिरवी रख दिए थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘फिर व्यक्ति ने 13वें दिन की रस्मों के लिए अपनी पत्नी को कान की बालियां देने को कहा, जो उसके पास मौजूद आखिरी आभूषण था। पत्नी के इनकार करने पर व्यक्ति ने शनिवार को उसका गला घोंट कर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। ’’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घर से शव की दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों को इस घटना के बारे में पता चला।

उन्होंने कहा कि दंपति के 14 वर्षीय बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में