महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, दो लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, दो लोग गिरफ्तार
चंद्रपुर , 25 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र में चंद्रपुर जिले के राजुरा शहर में कथित रूप से पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने को लेकर दो हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विनोद उर्फ पापा जाधव के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को करण बाविस्कर (21) और करण मेकुलवार (22) मोटरसाइकिल से नारियल पानी के एक स्टॉल पर पहुंचे और उनमें से एक ने वहां बैठे जाधव पर गोली चला दी।
पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा
राजकुमार मनीषा
मनीषा

Facebook


