लातूर में शख्स ने रिश्ते के भाई की चाकू घोंपकर हत्या की

लातूर में शख्स ने रिश्ते के भाई की चाकू घोंपकर हत्या की

लातूर में शख्स ने रिश्ते के भाई की चाकू घोंपकर हत्या की
Modified Date: November 14, 2023 / 08:41 pm IST
Published Date: November 14, 2023 8:41 pm IST

लातूर, 14 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ संबंध होने के संदेह में रिश्ते के एक भाई की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना रविवार रात औसा तहसील के शिंदलवाड़ी गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपी बालाजी सुभाष राठौड़ ने अपने रिश्ते के भाई प्रदीप राठौड़ (28) पर चाकू से हमला किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपने एक दोस्त के साथ था और वह भी हमले में शामिल था। उन्होंने बताया कि दोनों फरार हैं।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शक था कि उसके रिश्ते के भाई का उसकी पत्नी से प्रेम प्रसंग है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा नोमान अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में