मुंबई में हिप-हॉप कार्यक्रम के दौरान एमबीए छात्र पर चाकू से हमला

Ads

मुंबई में हिप-हॉप कार्यक्रम के दौरान एमबीए छात्र पर चाकू से हमला

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 01:18 AM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 01:18 AM IST

मुंबई, 11 अप्रैल (भाषा) मुंबई में शनिवार को एक हिप-हॉप और युवा संस्कृति उत्सव के दौरान चाकू से हमला किए जाने के कारण एमबीए का एक छात्र घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स क्षेत्र स्थित एमएमआरडीए मैदान में हुई।

पुलिस ने बताया कि सियोन इलाके के निवासी छात्र पर कार्यक्रम स्थल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने धारदार वस्तु से हमला किया। छात्र को चिकित्सा उपचार प्रदान किया गया और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

बाद में छात्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी चोट मामूली है और पुलिस मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश