एमएसआरटीसी ने 11 और कर्मचारियों को बर्खास्त किया

एमएसआरटीसी ने 11 और कर्मचारियों को बर्खास्त किया

एमएसआरटीसी ने 11 और कर्मचारियों को बर्खास्त किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: December 16, 2021 11:39 pm IST

मुंबई, 16 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने बृहस्पतिवार को उन 11 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया, जिन्हें हड़ताल में भाग लेने के लिए निलंबित किया गया था। इस हड़ताल को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है और इसने सरकारी बस सेवा को बुरी तरह प्रभावित किया है।

अधिकारियों ने बताया कि अन्य 35 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

बर्खास्त किए जाने वाले कर्मचारियों की संख्या 22 हो गई है जबकि 292 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एमएसआरटी के अधिकांश कर्मचारी 28 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। इसे नौ नवंबर से तेज किया गया है।

कर्मचारियों की मांग है कि नकदी-संकट से जूझ रही निगम का विलय राज्य सरकार में कर दिया जाए। इससे उन्हें उम्मीद है कि उनका वेतन बेहतर होगा और समय पर मिलेगा तथा अन्य लाभ भी मिलेंगे।

एमएसआरटीसी ने 10,650 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें से 169 को बृहस्पतिवार को निलंबित किया गया।

भाषा नोमान शफीक


लेखक के बारे में