मुंबई: बिल्डर पर कर्मचारी से मारपीट और गालियां देने के आरोप में मामला दर्ज

Ads

मुंबई: बिल्डर पर कर्मचारी से मारपीट और गालियां देने के आरोप में मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 06:46 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 06:46 PM IST

मुंबई, तीन फरवरी (भाषा) मुंबई पुलिस ने एक बिल्डर के खिलाफ कर्मचारी से कथित तौर पर मारपीट और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सुशील रहेजा के खिलाफ एक शिकायत के आधार पर सोमवार को पूर्वी उपनगर चेंबूर स्थित उनके कार्यालय में हुई घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता जोकि रहेजा के कार्यालय में चपरासी था, ने आरोप लगाया कि उन्होंने (रहेजा ने) एक गलती पर आपा खो दिया और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे गालियां दी।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी।

उन्होंने बताया कि बिल्डर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश