मुंबई: म्यांमा के हीरा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

मुंबई: म्यांमा के हीरा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

मुंबई: म्यांमा के हीरा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: February 2, 2022 9:37 pm IST

मुंबई, दो फरवरी (भाषा) मुंबई पुलिस ने म्यांमा के एक हीरा व्यापारी से कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के डी. बी. मार्ग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले को सुलझा लिया और हीरे बरामद कर लिये।

उन्होंने बताया कि ये मिन एम एच अली मोहम्मद दादाभाई (58) व्यवसाय के लिए मुंबई आए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात उदय चोकसी से हुई, जिसने खुद को हीरा व्यापारी बताया। चोकसी ने अपने साथियों के साथ साजिश रचकर व्यापारी से धोखाधड़ी की।

भाषा

जोहेब सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में