मुंबई : डांट से नाराज युवक ने की पिता की हत्या

मुंबई : डांट से नाराज युवक ने की पिता की हत्या

मुंबई : डांट से नाराज युवक ने की पिता की हत्या
Modified Date: July 1, 2023 / 08:24 pm IST
Published Date: July 1, 2023 8:24 pm IST

मुंबई, एक जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिता की डांट से नाराज युवक ने कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक युवक (24) का पिता (53) बॉलीवुड के किसी अभिनेता के लिए वाहन चालक का काम करता था। युवक को उसके पिता ने किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी, जिससे वह बेहद गुस्से में था।

पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शनिवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान युवक के पिता की मौत हो गई। युवक ने उपनगरीय अंधेरी में स्थित घर पर अपने पिता पर लोहे की छड़ से हमला किया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपी अपने पिता से नाराज था, जिन्होंने लगभग दो महीने पहले कोई काम नहीं करने के लिए उसे फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में और जांच की जा रही है।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में