मुंबई प्रेस क्लब को ‘गैस बम’ की धमकी वाला ईमेल, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

Ads

मुंबई प्रेस क्लब को ‘गैस बम’ की धमकी वाला ईमेल, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 03:15 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 03:15 PM IST

मुंबई, 20 मार्च (भाषा) मुंबई प्रेस क्लब को शुक्रवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें कहा गया कि परिसर के अंदर गैस बम लगाए गए हैं और उनमें अपराह्न एक बजे विस्फोट होगा। पुलिस ने यह जानकारी दी

पुलिस ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने भवन की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ईमेल भेजने वाली महिला ने अपना नाम नीरजा अजमल खान बताया और उसमें राजनीतिक दावे भी किए।

अधिकारी के अनुसार, बम की धमकी वाले ईमेल की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने दक्षिण मुंबई स्थित प्रेस क्लब भवन में तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि बम तलाश एवं निष्क्रिय करने वाली टीम (बीडीडीएस) और खोजी कुत्तों की टीम सहित विशेष इकाइयों को परिसर की गहन जांच के लिए तैनात किया गया था। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और बम की धमकी वाला ईमेल फर्जी निकला।

अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम ईमेल के स्रोत का पता लगा रही है।

भाषा शोभना अविनाश

अविनाश