Anil Ambani House Attached: अनिल अंबानी पर ED की बड़ी कार्रवाई, बिजनेसमैन का 17 मंजिला आलीशान घर किया जब्त, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Anil Ambani House Attached: अनिल अंबानी पर ED की बड़ी कार्रवाई, बिजनेसमैन का 17 मंजिला आलीशान घर किया जब्त, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Anil Ambani House Attached/Image Source: ANI
- मुंबई के पाली हिल में ED की रेड
- अनिल अंबानी का 17 मंजिला ‘अबोड’ जब्त
- 3,716 करोड़ की संपत्ति पर ED का कब्जा
Anil Ambani House Attached: मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA) के तहत उद्योगपति अनिल अंबानी की मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल स्थित 17 मंजिला आवासीय संपत्ति ‘अबोड’ को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। एजेंसी के अनुसार इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) से जुड़े कथित कर्ज और मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई है।
CBI की FIR के आधार पर जांच (ED Attaches Anil Ambani House)
Anil Ambani House Attached: ईडी की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। एफआईआर भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र), 406 (आपराधिक न्यासभंग) और 420 (धोखाधड़ी) के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1989 के प्रावधानों के तहत दर्ज की गई थी। मामला Reliance Communications (आरकॉम), अनिल अंबानी और अन्य संबंधित पक्षों से जुड़ा है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Enforcement Directorate (ED) has provisionally attached the Pali Hill Residential Property ‘Abode’ of industrialist Anil Ambani worth Rs 3,716.83 crores under the provisions of the Prevention of Money Laundering Act, 2002 (PMLA).
Visuals from… pic.twitter.com/iSUpEXNpjo
— ANI (@ANI) February 26, 2026
40 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज (anil ambani property attached)
Anil Ambani House Attached: ईडी के मुताबिक, आरकॉम और उसकी समूह कंपनियों ने घरेलू और विदेशी बैंकों से भारी कर्ज लिया था, जिसमें लगभग 40,185 करोड़ रुपये बकाया बताए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि पाली हिल की इस प्रॉपर्टी को ‘राइजई ट्रस्ट’ नामक एक निजी फैमिली ट्रस्ट में ट्रांसफर किया गया था, जो अंबानी परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। इससे पहले भी ईडी अनिल अंबानी से संबंधित करीब 473.17 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर चुकी है।

Facebook


