Maharashtra minister Narhari Zirwal in viral video: किन्नर के साथ सरकारी बंगले में रंगरलियां मनाते मंत्रीजी का कथित अश्लील वीडियो वायरल? Image: Viral Video
This browser does not support the video element.
मुंबई: Maharashtra minister Narhari Zirwal in viral video खुद को फेमस करने के लिए सोशल मीडिया आज के समय में सबसे शसक्त माध्यम है। अच्छी बात ये है कि इस सोशल मीडिया से कई लोग मोटी कमाई भी कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया ने कई बार लोगों की पोल भी खोलकर रख दी है। पोल खोलने वाला ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता नरहरी झिरवल का है। वहीं, जो उनके साथ जो नजर आ रही है वो किन्नर है। वीडियो के वायरल होने के बाद सियासी गलियारे में बवाल मचा हुआ है।
Maharashtra minister Narhari Zirwal in viral video दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मंत्री के आधिकारिक आवास का है, जिसमें वह किन्नर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। हालांकि, गुरुवार को एक मराठी समाचार चैनल से बात करते हुए झिरवल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। झिरवल ने दावा किया कि यह एक ‘डॉक्टर्ड’ (छेड़छाड़ किया हुआ) और असेंबल किया गया वीडियो है, जिसे केवल उन्हें ब्लैकमेल करने की नीयत से लीक किया गया है। मंत्री ने यह माना कि वह वीडियो में दिख रहे किन्नर को पिछले पांच सालों से जानते हैं, लेकिन उनका कहना है कि इस ब्लैकमेलिंग के पीछे किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ है जो उस ट्रांसपर्सन को जानता है। वीडियो में शराब की बोतलें दिखने के सवाल पर झिरवल ने स्पष्ट किया कि वह शराब नहीं पीते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक किसी ने उनसे इस्तीफा नहीं मांगा है।
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी नेताओं ने सरकार पर करारा प्रहार किया है और नरहरी झिरवल के इस्तीफे की मांग कर दी है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इसे बीजेपी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के भीतर चल रहा गैंग वॉर करार दिया। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल एक-दूसरे को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। वडेट्टीवार ने दावा किया कि ट्रांसपर्सन के भाई ने ही ब्लैकमेल करने के लिए यह वीडियो वायरल किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इसे महाराष्ट्र की राजनीति में नैतिक पतन का ज्वलंत उदाहरण बताया। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि जनता के भरोसे और टैक्सपेयर्स के पैसे पर बैठे एक जनप्रतिनिधि का ऐसा व्यवहार बेहद निंदनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से झिरवल को तुरंत कैबिनेट से हटाने की मांग की।
नासिक जिले के डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले आदिवासी नेता नरहरि झिरवल पिछले महीने भी सुर्खियों में थे, जब उनके ही विभाग में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था। 12 फरवरी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने FDA विभाग के क्लर्क राजेंद्र ढेरंगे को राज्य सचिवालय (मंत्रालय) के भीतर 35,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। रिश्वतखोरी से जुड़े एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद झिरवल के निजी सचिव, डॉ. रामदास गाडे को भी उनके पद से हटाकर उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया था।