Maharashtra minister Narhari Zirwal in viral video: किन्नर के साथ सरकारी बंगले में रंगरलियां मनाते मंत्रीजी का कथित अश्लील वीडियो वायरल? विपक्ष ने बोला ताबड़तोड़ हमला, मांग लिया इस्तीफा
Maharashtra minister Narhari Zirwal in viral video: किन्नर के साथ सरकारी बंगले में रंगरलियां मनाते मंत्रीजी का कथित अश्लील वीडियो वायरल? विपक्ष ने बोला ताबड़तोड़ हमला, मांग लिया इस्तीफा
Maharashtra minister Narhari Zirwal in viral video: किन्नर के साथ सरकारी बंगले में रंगरलियां मनाते मंत्रीजी का कथित अश्लील वीडियो वायरल? Image: Viral Video
- मंत्री नरहरी झिरवल का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल
- मंत्री ने आरोपों को बताया ‘डॉक्टर्ड वीडियो’
- झिरवल को कैबिनेट से हटाने की उठी मांग
मुंबई: Maharashtra minister Narhari Zirwal in viral video खुद को फेमस करने के लिए सोशल मीडिया आज के समय में सबसे शसक्त माध्यम है। अच्छी बात ये है कि इस सोशल मीडिया से कई लोग मोटी कमाई भी कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया ने कई बार लोगों की पोल भी खोलकर रख दी है। पोल खोलने वाला ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता नरहरी झिरवल का है। वहीं, जो उनके साथ जो नजर आ रही है वो किन्नर है। वीडियो के वायरल होने के बाद सियासी गलियारे में बवाल मचा हुआ है।
नरहरी झिरवल का कथित वीडियो वायरल
विपक्ष ने साधा निशाना
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी नेताओं ने सरकार पर करारा प्रहार किया है और नरहरी झिरवल के इस्तीफे की मांग कर दी है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इसे बीजेपी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के भीतर चल रहा गैंग वॉर करार दिया। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल एक-दूसरे को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। वडेट्टीवार ने दावा किया कि ट्रांसपर्सन के भाई ने ही ब्लैकमेल करने के लिए यह वीडियो वायरल किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इसे महाराष्ट्र की राजनीति में नैतिक पतन का ज्वलंत उदाहरण बताया। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि जनता के भरोसे और टैक्सपेयर्स के पैसे पर बैठे एक जनप्रतिनिधि का ऐसा व्यवहार बेहद निंदनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से झिरवल को तुरंत कैबिनेट से हटाने की मांग की।
विवादों से है पुराना नाता
नासिक जिले के डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले आदिवासी नेता नरहरि झिरवल पिछले महीने भी सुर्खियों में थे, जब उनके ही विभाग में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था। 12 फरवरी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने FDA विभाग के क्लर्क राजेंद्र ढेरंगे को राज्य सचिवालय (मंत्रालय) के भीतर 35,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। रिश्वतखोरी से जुड़े एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद झिरवल के निजी सचिव, डॉ. रामदास गाडे को भी उनके पद से हटाकर उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया था।
ये भी पढ़ें
- Deepak Baij on BJP: ‘कांग्रेस से लिए उधारी के नेताओं से बीजेपी चल रही है..’ PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, इस बात को लेकर फूटा गुस्सा
- Chhattisgarh Deaf Mute Rape Verdict : मूक-बधिर युवती से रेप केस में हाई कोर्ट सख्त, कहा- संकेतों में दी गवाही भी मान्य, पीड़िता ने ऐसे बताई थी पूरी घटना
- Tata Motors PV Share Price: शटडाउन के डर से सीधे 52 सप्ताह के निचले स्तर तक लुढ़का टाटा का ये शेयर, निवेशक बोले -ये क्या हो गया?

Facebook


