नागपुर : संरक्षित वनक्षेत्र में ड्रोन से रील बनाने के मामले में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
नागपुर : संरक्षित वनक्षेत्र में ड्रोन से रील बनाने के मामले में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
नागपुर, 24 मई (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर जिले में संरक्षित वनक्षेत्र में ड्रोन का इस्तेमाल करने और लापरवाही से वाहन चलाकर रील बनाने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब आरोपियों ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान जैन इस्तियाक पटेल (18) और मोहम्मद अमान दानिश अयाज अहमद (22) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी कन्हान (कांपटी) निवासी हैं और उन्होंने कथित तौर पर 12 मई की रात मोरघास जंगल में प्रवेश किया तथा रील बनाने के लिए जंगली जानवरों की गतिविधियों को रिकॉर्ड करने के लिए उच्च रोशनी वाली टॉर्च का उपयोग किया।
पुलिस ने बताया कि दोनों ने कथित रूप से जानवरों का पीछा करने और उन्हें करीब से रिकॉर्ड करने की कोशिश की तथा जंगल के भीतर तेज रफ्तार से वाहन चलाया, जिससे वन्यजीवों में दहशत फैली और उनके प्राकृतिक आवास को खतरा पैदा हुआ।
एक अन्य घटना में, दोनों ने कथित तौर पर 15 मई को चोरबहुली जंगल में बिना अनुमति ड्रोन से वीडियो शूट किया। यह क्षेत्र बाघ, भालू और तेंदुए जैसे जंगली जानवरों का आवास है।
पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
भाषा रवि कांत रवि कांत धीरज
धीरज

Facebook


