नायडू ने उगादि के मौके पर जनसंख्या वृद्धि और संयुक्त परिवार के महत्व पर जोर दिया

Ads

नायडू ने उगादि के मौके पर जनसंख्या वृद्धि और संयुक्त परिवार के महत्व पर जोर दिया

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 07:13 PM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 07:13 PM IST

अमरावती, 19 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की जनसंख्या वृद्धि के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को एक जनसंख्या प्रबंधन नीति की घोषणा की और कुटुंब प्रणाली को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों की बेहतर देखभाल और सामाजिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त परिवार प्रणाली को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने विजयवाड़ा में सरकार द्वारा आयोजित उगादि समारोह में कहा, ‘‘हम जनसंख्या प्रबंधन नीति के माध्यम से जनसंख्या से वृद्धि के लिए कदम उठा रहे हैं… हमें समाज में परिवारों और मूल्यों को मजबूत बनाना होगा।”

नायडू ने मूल्य-आधारित जीवन की ओर लौटने और परिवार के करीबी सदस्यों की मदद सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सभी लोगों को आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जाएगी, साथ ही संयुक्त परिवार के मूल्यों को बढ़ावा देने और ऐसी प्रणाली को प्रोत्साहित करने के लिए योजना बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि “तल्लि की वंदनम” जैसी योजनाएं परिवार की प्रगति और सामाजिक सुरक्षा में मदद करेंगी। इस योजना के तहत स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए वार्षिक 15,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश