नासिक में डॉक्टर पर पूर्व सहकर्मी के पति ने किया दरांती से हमला

नासिक में डॉक्टर पर पूर्व सहकर्मी के पति ने किया दरांती से हमला

नासिक में डॉक्टर पर पूर्व सहकर्मी के पति ने किया दरांती से हमला
Modified Date: February 25, 2024 / 07:42 pm IST
Published Date: February 25, 2024 7:42 pm IST

नासिक 25 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक में पैसों के विवाद को लेकर एक पूर्व सहकर्मी के पति ने एक चिकित्सक पर हमला कर दिया, जिससे एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यहां पंचवटी इलाके में एक अस्पताल के निदेशक डॉ. कैलास राठी (48) पर शुक्रवार रात दरांती से हमला किया गया।

उन्होंने कहा, ‘पीड़ित के पूर्व कर्मचारियों में से एक के पति को हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला पर उसके अस्पताल में काम करने के दौरान छह लाख रुपये की हेराफेरी करने का आरोप था और उसे बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन कुछ साल बाद उसे बहाल कर दिया गया। उसने फिर से डॉक्टर के 12 लाख रुपये ले लिये, लेकिन उसने इसका वापस भुगतान करने से इनकार कर दिया।’

उन्होंने बताया कि डॉक्टर की पत्नी की शिकायत पर पूर्व कर्मचारी और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भाषा योगेश सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में