प्रश्नपत्र लीक: लातूर कोचिंग सेंटर के मालिक के बेटे पर दो साल के लिए नीट-यूजी परीक्षा देने पर रोक

प्रश्नपत्र लीक: लातूर कोचिंग सेंटर के मालिक के बेटे पर दो साल के लिए नीट-यूजी परीक्षा देने पर रोक

प्रश्नपत्र लीक: लातूर कोचिंग सेंटर के मालिक के बेटे पर दो साल के लिए नीट-यूजी परीक्षा देने पर रोक
Modified Date: September 23, 2026 / 10:30 pm IST
Published Date: September 23, 2026 10:30 pm IST

लातूर, 23 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने लातूर स्थित कोचिंग सेंटर के मालिक और प्रश्नपत्र लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगांवकर के बेटे को दो साल के लिए नीट-यूजी परीक्षा में शामिल होने से वंचित कर दिया है।

एनटीए के पत्र के अनुसार, मोटेगांवकर के बेटे आदित्य मोटेगांवकर को नीट-यूजी 2027 परीक्षा में बैठने के लिए भी अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई के अनुसार, शिवराज ने परीक्षा के रसायन विज्ञान के प्रश्न हासिल करने के लिए पी. वी. कुलकर्णी को कथित तौर पर पांच लाख रुपये दिए थे। कुलकर्णी परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार करने वाली एनटीए की समिति के सदस्य थे।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि मोटेगांवकर का बेटा कुलकर्णी की कोचिंग कक्षाओं में जाता था, जहां उसे संबंधित प्रश्न उपलब्ध कराए गए थे।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव


लेखक के बारे में