nashik rape case/ image soruce: AI GENERATED FREEPIK
Nashik Conversion Case: नासिक: महाराष्ट्र के नाशिक से एक और नया मामला सामने आया है, जिसमें एक इंजीनियरिंग छात्र पर सहपाठी युवती के साथ शोषण, धमकी और जबरन दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान तंजीर इनामदार के रूप में हुई है, जिसे पंचवटी पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने प्रभाव में लिया और समय के साथ उस पर मानसिक और शारीरिक दबाव बनाता रहा। फिलहाल अदालत ने आरोपी को 22 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे जबरन शराब और सिगरेट का सेवन करने के लिए मजबूर किया। इसके अलावा उसने शारीरिक संबंध बनाते समय उसके गले से तुलसी की माला हटाई और आपत्तिजनक बातें कहीं। लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाता था और उसके साथ जबरदस्ती करता था। वहीं आरोपी के वकील का दावा है कि दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध थे और लगाए गए आरोप गलत हैं। पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है और सबूत जुटाने में लगी है।
शिकायत के मुताबिक, यह घटनाएं जून 2024 से जनवरी 2026 के बीच कई स्थानों पर हुईं। पीड़िता ने पुणे के विद्यार्थी गृह, आकाश पेट्रोल पंप के पीछे का गार्डन, नाशिक के पिंगले डेअरी क्षेत्र, अभिषेक स्वीट और भक्ति इन लॉज जैसे स्थानों का जिक्र किया है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी इन जगहों पर उसे जबरदस्ती गले लगाता, शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता और विरोध करने पर “लव बाइट” कहकर उसे नजरअंदाज करता था।
पीड़िता ने यह भी बताया कि जनवरी 2026 में आरोपी ने उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे जबरन आरटीओ ऑफिस नाशिक के पास स्थित भक्ति इन लॉज में ले गया, जहां कथित रूप से शराब पिलाकर उसका शोषण किया गया। इसके बाद उससे धार्मिक प्रतीकों को हटवाने का दबाव बनाया गया। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, डिजिटल साक्ष्य और लोकेशन डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।