Nashik IT Office Case News : “गोमांस, धर्मांतरण और यौन शोषण”… नासिक IT ऑफिस कांड में मैनेजर अश्विनी चैनानी के साथ HR निदा खान गिरफ्तार, अब खुलेंगे कई गहरे राज

नासिक की एक IT कंपनी की BPO यूनिट में यौन उत्पीड़न और शिकायत दबाने के आरोपों के बीच HR मैनेजर निदा खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने ऑपरेशन मैनेजर को भी न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मामले की जांच तेज कर दी है।

Nashik IT Office Case News  : “गोमांस, धर्मांतरण और यौन शोषण”… नासिक IT ऑफिस कांड में मैनेजर अश्विनी चैनानी के साथ HR निदा खान गिरफ्तार, अब खुलेंगे कई गहरे राज

Nashik IT Office Case News / Image Source : X

Modified Date: April 15, 2026 / 06:12 pm IST
Published Date: April 15, 2026 6:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • HR मैनेजर निदा खान गिरफ्तार, पहले थी फरार
  • ऑपरेशन मैनेजर अश्विनी चैनानी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
  • POSH Act के बावजूद शिकायतों पर नहीं हुई कार्रवाई

नासिकNashik IT Case News  देश की दिग्गज आईटी के नासिक स्थित बीपीओ यूनिट में यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के गंभीर आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में पुलिस ने कंपनी की एचआर मैनेजर निदा खान को गिरफ्तार किया है, जो शुरुआत में फरार चल रही थी। निदा खान के साथ पुलिस ने कंपनी की ऑपरेशन मैनेजर अश्विनी चैनानी को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने महिला कर्मचारियों की शिकायतों को सुनने के बजाय उन्हें दबाने और अपराधियों का साथ देने का काम किया।

आरोपियों का साथ देती थी निदा

जांच में सामने आया है कि निदा खान कंपनी की POSH Act का हिस्सा थीं, जिनका मुख्य काम कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। Nida Khan HR Manager Arrested, हालांकि, पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद खान ने कोई कार्रवाई नहीं की। निदा खान पर आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि नासिक के मुंबई नाका स्थित इस ब्रांच में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण और शोषण किया जा रहा था।

यौन उत्पीड़न, गोमांस खिलाने जैसे आरोप

यह मामला तब उजागर हुआ जब एक महिला ने अपने सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर रिश्ता बनाने का आरोप लगाया। इसके बाद कई और महिलाओं ने सामने आकर यौन उत्पीड़न, बॉडी शेमिंग, अश्लील टिप्पणियों और गोमांस खिलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए एक गुप्त ऑपरेशन चलाया, जिसमें सात महिला पुलिस अधिकारी वेश बदलकर ऑफिस में दाखिल हुईं और एक आरोपी को रंगे हाथों दुर्व्यवहार करते हुए पकड़ा। अब तक इस मामले में 9 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 7 आरोपियों की पहचान हुई है, जिनमें से 6 न्यायिक हिरासत में हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.