नीट पेपर लीक: पुणे में महिला हिरासत में, सीबीआई को सौंपी गई
नीट पेपर लीक: पुणे में महिला हिरासत में, सीबीआई को सौंपी गई
पुणे (महाराष्ट्र), 13 मई (भाषा) पुलिस ने नीट पेपर लीक मामले में संलिप्तता के आरोप में एक महिला को हिरासत में लिया है और उसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया है। यह जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने दी।
पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि महिला को बिबवेवाड़ी से हिरासत में लिया गया था।
उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने उससे पूछताछ की और जांच के लिए उसे सीबीआई को सौंप दिया।’’
हालांकि, कुमार ने मामले में महिला की भूमिका के बारे में विस्तार से नहीं बताया।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने पेपर लीक होने के आरोपों के बाद स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए गत तीन मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) रद्द कर दी है।
भाषा नेत्रपाल मनीषा
मनीषा

Facebook


