ठाणे जिले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, 4.27 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद

ठाणे जिले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, 4.27 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद

ठाणे जिले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, 4.27 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद
Modified Date: March 20, 2026 / 12:16 pm IST
Published Date: March 20, 2026 12:16 pm IST

ठाणे, 20 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 4.27 लाख रुपये मूल्य का गांजा रखने के आरोप में 46 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने बुधवार को मिथपाड़ा-संगमपाड़ा क्षेत्र के निवासी कुलदीप बच्चू सिंह को आठ किलोग्राम प्रतिबंधित सामग्री के साथ गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए गांजे की कीमत 4.27 लाख रुपये है और उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित सामग्री के स्रोत और लक्षित प्राप्तकर्ताओं की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में