मुंब्रा में स्वतंत्रता दिवस पर अनधिकृत रैली के लिए 50 से अधिक एसडीपीआई सदस्यों पर मामला दर्ज
मुंब्रा में स्वतंत्रता दिवस पर अनधिकृत रैली के लिए 50 से अधिक एसडीपीआई सदस्यों पर मामला दर्ज
ठाणे, 18 अगस्त (भाषा) ठाणे जिले के मुंब्रा में कथित तौर पर बिना अनुमति के स्वतंत्रता दिवस पर मोटरसाइकिल रैली निकालने के लिए ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एसडीपीआई) के 50 से अधिक सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि उन पर भारतीय न्यास संहिता (बीएनएस) की धारा 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के साथ-साथ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं।
उन्होंने कहा, “अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मोटरसाइकिल रैली मुंब्रा से कौसा के तलावपाली तक निकाली गई। उन्होंने पुलिस से अनुमति नहीं ली थी।”
भाषा प्रशांत संतोष
संतोष

Facebook


