पालघर में नगर निगम का क्लर्क 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

पालघर में नगर निगम का क्लर्क 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

पालघर में नगर निगम का क्लर्क 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया
Modified Date: June 3, 2026 / 11:34 am IST
Published Date: June 3, 2026 11:34 am IST

ठाणे, तीन जून (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई विरार महानगरपालिका के एक क्लर्क को कथित भूमि अतिक्रमण मामले में कार्रवाई शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बताया कि आरोपी दिलीप लक्ष्मण लोखंडे (52) सतीवाली, जी-वार्ड कार्यालय में तैनात है।

एसीबी की ठाणे इकाई के पुलिस उपाधीक्षक दादाराम करांडे ने बताया कि जमीन के एक टुकड़े की पावर ऑफ अटॉर्नी रखने वाले एक व्यक्ति ने महानगरपालिका के क्लर्क से संपर्क किया क्योंकि एक व्यक्ति ने उस जमीन पर अतिक्रमण कर पेड़ काट दिए थे।

अधिकारी ने बताया कि लोखंडे ने नोटिस जारी करने और कार्रवाई करने के लिए कथित तौर पर 10,000 रुपये मांगे। जब उस व्यक्ति ने एसीबी से संपर्क किया, तो मंगलवार को जाल बिछाया गया और लोखंडे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

करांडे ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ वालिव पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में