पालघर पुलिस ने आसपास के इलाकों में ड्रोन देखे जाने की खबरों के बीच अपील जारी की

पालघर पुलिस ने आसपास के इलाकों में ड्रोन देखे जाने की खबरों के बीच अपील जारी की

पालघर पुलिस ने आसपास के इलाकों में ड्रोन देखे जाने की खबरों के बीच अपील जारी की
Modified Date: October 27, 2025 / 01:28 pm IST
Published Date: October 27, 2025 1:28 pm IST

पालघर (महाराष्ट्र), 27 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने कुछ इलाकों में ड्रोन देखे जाने की सूचना मिलने के बाद लोगों से न घबराने या अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील जारी की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पालघर ग्रामीण पुलिस की एक विज्ञप्ति के अनुसार, नागरिकों ने दावा किया था कि उन्होंने 24 अक्टूबर की रात को मुरबे, सतपति, नंदगांव, खरेकुरान और आसपास के इलाकों में ड्रोन उड़ते हुए देखे थे।

इसमें कहा गया है कि ड्रोन देखे जाने के बाद निवासियों में भय पैदा हो गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘पालघर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और वह सभी संबंधित सरकारी विभागों से संपर्क करके घटना की जांच कर रही है।’’

पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना की गहन जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो वे तुरंत संबंधित थानों से संपर्क करें।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में