Solapur Sex Racket: डांस एकेडमी की आड़ में यहां चल रहा था सेक्स रैकेट, फर्जी ग्राहक बनकर पुलिस ने दी दबिश, इतने लोग पहुंचे सलाखों के पीछे

Ads

डांस एकेडमी की आड़ में यहां चल रहा था सेक्स रैकेट, फर्जी ग्राहक बनकर पुलिस ने दी दबिश, Police Busted Sex Racket in Solapur

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 09:20 PM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 10:23 PM IST

Solapur Sex Racket. Photo Credit: IBC24

मुंबई: Solapur Sex Racket: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में पुलिस ने एक डांस अकादमी में चल रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया है और वहां से 25 महिलाओं को इस धंधे से मुक्त कराया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह मोदनिम्ब गांव के स्वरांजलि कला केंद्र में चलाए गए एक अभियान के बाद मानव तस्करी के आरोप में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Solapur Sex Racket: उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर तेम्भुर्नी थाने तथा गैर सरकारी संगठनों– हारमनी फाउंडेशन और एक्सोडस रोड इंडिया फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल की एक महिला समेत कम से कम 25 महिलाओं को बचाया गया और उन्हें पुनर्वास गृह में भेज दिया गया है।

हारमनी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अब्राहम मथाई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि स्वरांजलि कला केंद्र और स्वागत लॉज के लोग विभिन्न जिलों एवं राज्यों से महिलाओं की तस्करी करके उन्हें देह व्यापार में धकेलने में कथित तौर पर शामिल थे। उन्होंने बताया कि इन जानकारियों की पुष्टि के लिए पुलिस कर्मियों और स्वतंत्र गवाहों की मदद से एक नकली ग्राहक के साथ एक ऑपरेशन चलाया गया।

इन्हें भी पढ़ें: