ठाणे (महाराष्ट्र), 11 जुलाई (भाषा) ठाणे जिले के शहापुर में नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे के हिस्से पर गड्ढे होने के कारण बृहस्पतिवार को कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह गड्ढा शेरे बेरे और शेंद्रुण गांव के बीच देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह वही मार्ग है जहां पिछले वर्ष अगस्त में एक क्रेन के गिर जाने से एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगे कई श्रमिकों की मौत हो गई थी।
इस 701 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का तीसरा चरण नासिक को मुंबई से जोड़ता है।
भाषा
योगेश धीरज
धीरज