प्रदर्शनकारी किसानों ने नासिक में मुंबई-आगरा राजमार्ग अवरुद्ध किया

प्रदर्शनकारी किसानों ने नासिक में मुंबई-आगरा राजमार्ग अवरुद्ध किया

प्रदर्शनकारी किसानों ने नासिक में मुंबई-आगरा राजमार्ग अवरुद्ध किया
Modified Date: February 26, 2026 / 09:46 pm IST
Published Date: February 26, 2026 9:46 pm IST

नासिक, 26 फरवरी (भाषा) प्याज और मक्का के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे किसानों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को कुछ देर के लिए अवरुद्ध कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

किसान पिछले चार दिनों से चांदवड स्थित कृषि उपज बाजार समिति परिसर में दो फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि किसानों द्वारा व्यस्त सड़क को अवरूद्ध किए जाने के बाद, जिले के मालेगांव बाहरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भूसे ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की।

मंत्री ने उन्हें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात का आश्वासन दिया और उनसे प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की।

अधिकारियों ने बताया कि आश्वासन के बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

भाषा

राखी माधव

माधव


लेखक के बारे में