मुंबई की लोकल ट्रेन में धर्म परिवर्तन कराने वाले नेटवर्क सक्रिय, दक्षिणपंथी संगठन ने किया दावा

Ads

मुंबई की लोकल ट्रेन में धर्म परिवर्तन कराने वाले नेटवर्क सक्रिय, दक्षिणपंथी संगठन ने किया दावा

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 08:33 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 08:33 PM IST

ठाणे, 21 जून (भाषा) दक्षिणपंथी संगठन हिंदू जनजागृति समिति ने दावा किया है कि मुंबई की लोकल ट्रेन में धर्मांतरण से जुड़े नेटवर्क सक्रिय हैं तथा इसने रेलवे और महाराष्ट्र सरकार से ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

संगठन ने रविवार को जारी एक बयान में आरोप लगाया कि रेलवे नेटवर्क, विशेष रूप से पनवेल-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) वातानुकूलित लोकल ट्रेन का इस्तेमाल ईसाई मिशनरियों और कथित ठगों द्वारा किया जा रहा है।

बयान में कहा गया कि यात्रियों को ऐसे पोस्टरों के माध्यम से निशाना बनाया जा रहा है, जिनमें प्रार्थना के जरिए कैंसर ठीक करने का दावा करने वाली ईसाई ‘‘चंगाई सभाओं’’ का प्रचार किया जाता है। इसके साथ ही ‘‘बंगाली बाबाओं’’ के भ्रामक विज्ञापन भी लगाए जा रहे हैं।

समिति ने कहा कि उसने इस संबंध में राज्य के पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग और मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा है। इसके राज्य समन्वयक सुनील घनवट ने ऐसे आयोजनों के आयोजकों तथा इस प्रकार के कथित भ्रामक पोस्टर और विज्ञापन छापने वाले मुद्रणालयों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल