Petrol Pump Closed: आम आदमी के लिए जरूरी खबर.. नहीं मिलेगा एक बूंद भी पेट्रोल, इस वजह से यहां की सरकार ने लगाई रोक

Ads

आम आदमी के लिए जरूरी खबर.. नहीं मिलेगा एक बूंद भी पेट्रोल, Petrol Pumps Closed: Govt Decides not to Provide Petrol to Common Man

  • Reported By: Bhasha

    ,
  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 07:22 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 08:11 PM IST

Petrol Pump Closed. Image Source- AI Image

मास्को: Petrol Pump Closed: रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में अधिकारियों ने रविवार को आम लोगों के लिए पेट्रोल की बिक्री रोक दी, क्योंकि यूक्रेन ने काला सागर प्रायद्वीप पर ईंधन की आपूर्ति शृंखलाओं पर हमले तेज कर दिए हैं। क्रेमलिन द्वारा नियुक्त क्रीमिया के प्रमुख, गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव ने कहा कि रात भर हुए यूक्रेनी हमलों में चार लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। उन्होंने हमले के लक्ष्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि स्थानीय पेट्रोल पंप गैर-सरकारी कंपनियों और आम लोगों के लिए सभी तरह की बिक्री अनिश्चित काल के लिए रोक देंगे।

Petrol Pump Closed: अक्स्योनोव ने कहा, “ईंधन सिर्फ उन सरकारी एजेंसियों को बेचा जाएगा जो क्रीमिया गणराज्य के कामकाज और सुरक्षा को सुनिश्चित करती हैं। मैं सभी से शांत रहने और जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह करता हूं।” हाल के हफ्तों में यूक्रेनी सेना ने बार-बार क्रीमिया में ईंधन के आपूर्ति स्रोतों को निशाना बनाया है। इस वजह से क्षेत्र में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। रूस ने 2014 में इस भू-भाग पर कब्जा कर लिया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को एक बयान में कहा कि क्रीमिया का एक तेल डिपो और रूस के दक्षिणी क्रास्नोदार इलाके में तेल परिवहन केंद्र उन ठिकानों में शामिल थे जिन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने इन हमलों को रूस की ऊर्जा अवसंरचना के खिलाफ यूक्रेन की “दीर्घकालिक कार्रवाई” का हिस्सा बताया। उन्होंने लिखा, “रूस सिर्फ ताकत की भाषा समझता है, और हमारी लंबी दूरी की ताकत निश्चित रूप से शांति के लिए काम कर रही है।”

मई के आखिर में, अधिकारियों ने ‘प्रीपेड कूपन’ के जरिए हर गाड़ी मालिक के लिए हफ़्ते में 20 लीटर पेट्रोल की बिक्री सीमित कर दी। जैसे ही ये कूपन एक आधिकारिक मैसेजिंग ऐप चैनल पर जारी किए गए, वे तुरंत बिक गए और गाड़ी चलाने वाले लोग पेट्रोल भरवाने के लिए घंटों तक लाइन में खड़े रहे।

ये भी पढ़ें