रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Ads

रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 21, 2026 / 08:40 PM IST,
    Updated On - March 21, 2026 / 08:40 PM IST

मुंबई, 21 मार्च (भाषा) फिल्मकार रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में एक प्रमुख आरोपी को शनिवार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद इस घटना में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 14 हो गई है। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा ने उत्तरी राज्य के विशेष कार्य बल(एसटीएफ) की मदद से गोलू पंडित को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया, ‘पंडित को रविवार को अदालत में पेश करने के लिए मुंबई लाया जा रहा है। आरोपी के यहां आने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।’

इस मामले में अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एक फरवरी को जुहू स्थित शेट्टी की नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर कम से कम पांच गोलियां चलाई गईं। एक गोली इमारत के अंदर स्थित जिम के शीशे पर लगी थी।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस घटना की जिम्मेदारी ली है। लोनकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और बांद्रा स्थित बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास पर गोलीबारी के मामले में भी वांछित है।

पुलिस ने शेट्टी के घर पर फायरिंग करने में शामिल आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत कड़ी कार्रवाई की थी।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप