Rupali Chakankar and Ashok Kharat News || Image- ANI News File
मुंबई: दुष्कर्म के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात से संबंधों के आरोपों में घिरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता रूपाली चाकणकर ने शुक्रवार को पार्टी की महाराष्ट्र महिला शाखा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। (Rupali Chakankar and Ashok Kharat News) चाकणकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि सुबह सुनेत्रा पवार से फोन पर चर्चा के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने अपने पद से हटने की बात स्पष्ट रूप से सार्वजनिक की।
Rupali Chakankar has resigned from the post of President of the Nationalist Congress Party Women’s Wing. pic.twitter.com/7EaY8GPt1a
— ANI (@ANI) March 27, 2026
इस बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की नेता सुषमा अंधारे ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रहते हुए चाकणकर ने संगीतकार अनु मलिक को यौन उत्पीड़न के मामले में क्लीन चिट दी थी, जिसके बाद उनके बेटे को मलिक की फिल्म में काम मिला।
हालांकि, अनु मलिक ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले राष्ट्रीय महिला आयोग और बाद में महाराष्ट्र महिला आयोग से क्लीन चिट मिली थी। (Rupali Chakankar and Ashok Kharat News) उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को काम नहीं दिया और न ही किसी के लिए कोई सिफारिश की।
गौरतलब है कि इससे पहले भी अशोक खरात से कथित संबंध सामने आने के बाद चाकणकर ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। खरात पर कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोप हैं और उसे एक बलात्कार मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से मानवीय सहायता ‘पहुंचाने और उसमें तेजी लाने’ में मदद करेगा ईरान
उप्र:मंत्री 45 मिनट इंतजार के बाद कार्यक्रम से चले गए,भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
शाहजहांपुर में काकोरी के शहीदों की ‘पुरानी’ प्रतिमाओं की पुनःस्थापन को लेकर नया विवाद
ईरान समर्थक हैकिंग समूह ने एफबीआई निदेशक काश पटेल के निजी खाते को हैक करने का दावा किया
रूपाली चाकणकर ने राकांपा महाराष्ट्र महिला शाखा की प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया