अवैध निर्माण पर रोक लगाने में विफल रहने पर ठाणे के एक नगर निकाय अधिकारी को निलंबित किया

अवैध निर्माण पर रोक लगाने में विफल रहने पर ठाणे के एक नगर निकाय अधिकारी को निलंबित किया

अवैध निर्माण पर रोक लगाने में विफल रहने पर ठाणे के एक नगर निकाय अधिकारी को निलंबित किया
Modified Date: August 21, 2026 / 12:54 pm IST
Published Date: August 21, 2026 12:54 pm IST

ठाणे, 21 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण-डोंबिवली नगर निकाय (केडीएमसी) के एक वरिष्ठ कर्मचारी को अवैध निर्माण पर रोक लगाने में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र विधानमंडल के हालिया सत्र के दौरान, विधायकों ने निगम के अधिकार क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा सैकड़ों अवैध चॉलों (कतार में बने छोटे आवासीय मकानों) के निर्माण को लेकर चिंता जताई थी।

बृहस्पतिवार को जारी किए गए निलंबन आदेश के अनुसार, टिटवाला-बाल्याणी और आसपास के क्षेत्रों के निरीक्षण के बाद सहायक आयुक्त जयवंत चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

आदेश में कहा गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों के बार-बार मौखिक और लिखित निर्देशों तथा जून में जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के बावजूद, चौधरी ऐसे अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहे।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में