शरद पवार ने महिलाओं की ‘सुरक्षा’, संविदा पर नियुक्ति को लेकर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की

शरद पवार ने महिलाओं की 'सुरक्षा', संविदा पर नियुक्ति को लेकर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की

शरद पवार ने महिलाओं की ‘सुरक्षा’, संविदा पर नियुक्ति को लेकर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की
Modified Date: October 13, 2023 / 02:58 pm IST
Published Date: October 13, 2023 2:58 pm IST

(फाइल तस्वीर के साथ)

मुंबई, 13 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र में महिलाओं की ‘सुरक्षा’ और ‘संविदा पर नियुक्ति’ को लेकर शुक्रवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा।

पवार ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि इस साल एक जनवरी से 31 मई के बीच राज्य से 19,533 महिलाओं के ‘लापता’ होने की रिपोर्ट दर्ज करायी गईं।

पवार ने मुंबई पुलिस में कर्मियों की ‘संविदा नियुक्ति’ को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य ने सरकारी भर्तियां संविदा पर करने का फैसला लिया है।

महाराष्ट्र सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने स्वयं के सुरक्षा निगम से 3,000 कर्मियों को नियुक्त करने का आदेश जारी किया था, जो मुंबई पुलिस के अंतर्गत काम करेंगे।

सरकारी उपक्रम, महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम (एमएसएससी) से लिए गए ये कर्मी अनुबंध के तहत काम करेंगे और एक विशिष्ट अवधि के लिए चुनिंदा ड्यूटी में मुंबई पुलिस की मदद करेंगे।

भाषा साजन अमित

अमित


लेखक के बारे में