मुंबई, 30 जून (भाषा) उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका देते हुए शिवसेना (उबाठा) के नेता सचिन अहीर ने मंगलवार को प्रतिद्वंद्वी एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना की ओर से महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे के करीबी माने जाने वाले अहीर का यह अप्रत्याशित कदम विपक्षी दल के छह सांसदों द्वारा सत्तारूढ़ शिंदे नीत शिवसेना में शामिल होने के कुछ ही दिनों बाद आया है।
अहीर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की मौजूदगी में महायुति उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
शिवसेना (उबाठा) के नेता अंबादास दानवे ने पुष्टि की है कि विधान परिषद सदस्य जगन्नाथ अभ्यंकर महा विकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवार हैं।
भाषा प्रचेता वैभव
वैभव