Jila Hospital Viral Video | Photo Credit: AI
इंद्रवीर सिंह/रायबरेली: Jila Hospital Viral Video उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला वार्ड बॉय मानसिक रूप से अस्वस्थ और लाचार युवक की बेरहमी पिटाई कर दी। महिला ने युवक को लात और चप्पलों से पिटाई कर दी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Jila Hospital Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला जिला अस्पताल का है। वीडियो के अनुसार, मानसिक रूप से बीमार युवक जमीन पर असहाय स्थिति में पड़ा हुआ था। इसी दौरान महिला वार्ड बॉय ने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हुए उस पर चप्पलों से हमला कर दिया। महिला इतने पर ही नहीं रुकी, उसने जमीन पर बेबस पड़े युवक के सिर, पीठ और चेहरे पर कई बार ताबड़तोड़ लात मारी।
इस अमानवीय हरकत का एकमात्र मकसद युवक को अस्पताल परिसर से खदेड़ना था। वीडियो के सामने आने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन की संवेदनशीलता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोपी महिला कर्मचारी के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
विक्षिप्त युवक को महिला स्वास्थकर्मी ने पीटा#UttarPradesh #UPNews #Raebareli #ViralVideo https://t.co/FQTuT2kWmc
— IBC24 News (@IBC24News) June 30, 2026