रिलीज से पहले ‘गदर 2’ को लेकर तनाव में था मैं: सनी देओल

Ads

रिलीज से पहले ‘गदर 2’ को लेकर तनाव में था मैं: सनी देओल

  •  
  • Publish Date - August 14, 2023 / 10:32 PM IST,
    Updated On - August 14, 2023 / 10:32 PM IST

(फाइल फोटो के साथ)

मुंबई, 14 अगस्त (भाषा) अभिनेता सनी देओल ने सोमवार को कहा कि ‘गदर 2’ फिल्म के रिलीज होने से पहले वह तनाव में थे लेकिन इसके प्रति जबर्दस्त उत्साह ने उन्हें भावुक बना दिया है।

‘गदर 2’ देओल अभिनीत 2001 की हिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की सीक्वल है और उसने सप्ताहांत पर 134.88 करोड़ रुपये की कमाई की है। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है।

देओल (65) ने इस फिल्म के सफल होने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं बड़े तनाव में था, हर व्यक्ति जीवन में किसी बात को लेकर तनाव में होता है, क्योंकि जब वह कठिन मेहनत करता है, तब वह विफल नहीं होना चाता है। मैं भी अपने जीवन में हमेशा सत्य के मार्ग पर चला हूं और यह सबसे अधिक कठिन बात होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब आपको सफलता मिलती है तो आपको उसके बारे में बड़ा अच्छा महसूस होता है। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब मैंने अहसास किया था कि मेरे साथ ईश्वर का आशीर्वाद है। मैं उस दिन अपने पिताजी से मिला और मैंने उनसे कहा कि मैं बहुत खुश हूं और क्रेजी हो रहा हूं।’’

‘गदर 2’ फिल्म में देओल पहली फिल्म की भांति तारा सिंह की भूमिका में हैं, जबकि अमीषा पटेल सकीना और उत्कर्ष शर्मा चरणजीत के किरदार में हैं।

देओल ने कहा कि ‘गदर 2’ व्यक्तिगत फिल्म है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं तारा सिंह से जुड़ा हुआ हू और मैं तारा सिंह के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता हूं। मैं दर्शकों से जुड़ना चाहता था, क्योंकि मैं चाहता था कि वे तारा सिंह से जुड़ें।’’

भाषा

राजकुमार सुरेश

सुरेश