पुणे, नौ मई (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) नेता सुप्रिया सुले ने शनिवार को कहा कि पुणे से मुंबई जाते समय एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, लेकिन सीट बेल्ट पहनने के कारण वह सुरक्षित हैं।
बारामती से लोकसभा सदस्य सुले मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रही थीं, तभी यह घटना घटी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “हैलो, पुणे से मुंबई जा रही थी, तभी एक कार ने मेरी कार में टक्कर मार दी। कृपया सभी यात्री सीट बेल्ट जरूर पहनें। यह आपकी ड्राइविंग पर निर्भर नहीं करता, बल्कि एक लापरवाह ड्राइवर की गलती हो सकती है। सौभाग्य से मैंने सीट बेल्ट पहनी हुई थी। हम सब पूरी तरह सुरक्षित हैं… लेकिन जब कार ने आकर मेरी कार को साइड से टक्कर मारी तो एक मिनट के लिए थोड़ा डर लगा था… सड़क सुरक्षा बहुत जरूरी है।”
सुले ने उस वाहन का नंबर भी बताया जिसने उनकी कार को टक्कर मारी थी।
भाषा अमित पवनेश
पवनेश