मुंबई हवाई अड्डे पर 26 करोड़ रुपये की संदिग्ध कोकीन जब्त

मुंबई हवाई अड्डे पर 26 करोड़ रुपये की संदिग्ध कोकीन जब्त

मुंबई हवाई अड्डे पर 26 करोड़ रुपये की संदिग्ध कोकीन जब्त
Modified Date: January 17, 2025 / 09:39 pm IST
Published Date: January 17, 2025 9:39 pm IST

मुंबई, 17 जनवरी (भाषा) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने शुक्रवार को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 26.62 करोड़ रुपये का 2.6 किलोग्राम संदिग्ध कोकीन जब्त किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नैरोबी से आए एक यात्री के थैले में सफेद पाउडर जैसा पदार्थ पाया गया।

उन्होंने बताया कि मौके पर की गई जांच से पता चला कि यह कोकीन है और पुष्टि के लिए इसे आगे के परीक्षण के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।

 ⁠

पाउडर को थैले की बाहरी और भीतरी परतों के बीच छिपाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा

शुभम माधव

माधव


लेखक के बारे में