ठाणे जिले में कोविड-19 के 49 नये मामले, एक मौत

ठाणे जिले में कोविड-19 के 49 नये मामले, एक मौत

ठाणे जिले में कोविड-19 के 49 नये मामले, एक मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: September 20, 2022 10:20 am IST

ठाणे, 20 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 49 नये मामले सामने आये और एक मरीज की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सामने आये इन नये मामलों और एक मरीज की मौत के बाद जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों की संख्या 7,44,504 हो गई है और मृतक संख्या बढ़कर 11,959 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में इस समय कोविड-19 के 731 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक कुल 7,32,518 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

भाषा फाल्गुनी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में