ठाणे : कम कीमत में सोने की बिक्री के बहाने 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी; छह पर मामला दर्ज

Ads

ठाणे : कम कीमत में सोने की बिक्री के बहाने 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी; छह पर मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 10:28 AM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 10:28 AM IST

ठाणे, 18 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में छह लोगों ने कथित तौर पर एक आभूषण व्यापारी को कम कीमत पर सोना बेचने के बहाने 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई के गोरेगांव निवासी 31 वर्षीय पीड़ित ने दावा किया कि आरोपियों ने उसे रियायती दर पर सोना बेचने का प्रस्ताव दिया था। आरोपियों ने कथित तौर पर 12 मई को वसंत विहार इलाके में उससे 14 लाख रुपये नकद ले लिए, लेकिन वादे के अनुसार 100 ग्राम सोना नहीं दिया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर चितलसर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोप में तीन ज्ञात और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

भाषा तान्या वैभव

वैभव