ठाणे पुलिस ने 600 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किया

Ads

ठाणे पुलिस ने 600 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किया

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 01:32 PM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 01:32 PM IST

ठाणे, 27 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 39.03 करोड़ रुपये मूल्य के कम से कम 600 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये मादक पदार्थ 112 मामलों में जब्त किए गए थे, इन्हें नवी मुंबई के तलोजा एमआईडीसी स्थित मुंबई अपशिष्ट प्रबंधन कंपनी में जलाकर नष्ट कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 13.43 करोड़ रुपये मूल्य का मेफेड्रोन (एमडी), 20.98 करोड़ रुपये मूल्य की चरस और 1.13 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा सहित अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थ शामिल थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अभियान नशे के खतरे को जड़ से खत्म करने और युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की ठाणे पुलिस की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’

भाषा तान्या शोभना

शोभना