ठाणे में कोविड-19 के 108 नये मामले, दो मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 108 नये मामले, दो मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 108 नये मामले, दो मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: September 16, 2022 12:59 pm IST

ठाणे, 16 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 108 नये मामले सामने आये, जिससे अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या बढ़ कर 7,44,235 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दर्ज किये गये इन नये मामलों के साथ ही जिले में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल 960 हो गई है।

अधिकारी ने कहा, पिछले दिन दो मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 11,958 तक पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 7,31,958 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

भाषा फाल्गुनी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में